1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL : चेन्नईयन कोच ओवेन कायल का खुलासा, 'मौंके गंवाने का भुगतना पड़ा खामियाजा'

ISL : चेन्नईयन कोच ओवेन कायल का खुलासा, 'मौंके गंवाने का भुगतना पड़ा खामियाजा'

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 15, 2020 12:42 pm IST,  Updated : Mar 15, 2020 03:38 pm IST

चेन्नईयिन एफसी के मुख्य कोच ओवेन कायल ने कहा कि फाइनल में उनकी टीम ने एटीके की तुलना में बेहतर खेल दिखाया।

Owen Kyle- India TV Hindi
Owen Kyle Image Source : TWITTER- @INDSUPERLEAGUE

मडगांव| चेन्नईयिन एफसी के मुख्य कोच ओवेन कायल ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में एटीके के खिलाफ 1-3 की हार के बाद कहा कि उनकी टीम को मौके गंवाने का खामियाजा भुगतना पड़ा। 

कायल ने हालांकि कहा कि फाइनल में उनकी टीम ने एटीके की तुलना में बेहतर खेल दिखाया। कोविड-19 महामारी के खतरे के कारण शनिवार को यहां फाइनल दर्शकों की गैरमौजूदगी में खेला गया। कायल ने कहा, ‘‘गोल मैच को बदल देते हैं। शुरुआती चरण में हमारे पास कुछ आसान मौके थे लेकिन हम इनका फायदा नहीं उठा पाए। कोई भी मुझसे यह नहीं कहे कि उनकी (एटीके) टीम बेहतर थी। मैं इसलिए निराश हूं कि मेरी टीम ने इतना प्रयास किया। लेकिन अंतत: अगर आप मौकों का फायदा नहीं उठाते हो तो आप गोल करने का आसान मौका देते हो।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम ने बेहतर फुटबाल खेला। वे हालांकि अपनी योजना पर टिके रहे। उन्होंने हमारे लिए चीजों को मुश्किल कर दिया। हमने लगातार प्रयास किए लेकिन वे सटीक थे और हम नहीं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल