1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. महिला टेबल टेनिस टीम ओलंपिक कोटा हासिल करने में हुईं नाकाम

महिला टेबल टेनिस टीम ओलंपिक कोटा हासिल करने में हुईं नाकाम

 Edited By: IANS
 Published : Jan 25, 2020 09:05 pm IST,  Updated : Jan 25, 2020 09:05 pm IST

भारतीय टीम शुक्रवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमानिया से 2-3 से हार गयी थी जिसके बाद उसके पास प्लेआफ के जरिये जगह बनाने का आखिरी मौका था।

Indian mens table tennis team, womens table tennis team, 2020 Tokyo Olympics, Manika Batra, Table Te- India TV Hindi
Manika Batra Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का सपना शनिवार को प्लेऑफ मुकाबले में फ्रांस से 2-3 से हारकर टूट गया। भारतीय टीम शुक्रवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमानिया से 2-3 से हार गयी थी जिसके बाद उसके पास प्लेआफ के जरिये जगह बनाने का आखिरी मौका था। 

विश्व रैंकिंग में फ्रांस से एक स्थान ऊपर 23वें पायदान पर काबिज भारतीय टीम को आयहिका मुखर्जी और सुतीर्थ मुखर्जी की जोड़ी ने विजयी शुरुआत दिलायी। इसके बाद मनिका बत्रा अपना पहला एकल मुकाबला हार गयी लेकिन उन्होंने दूसरे एकल मुकाबले को जीत कर स्कोर 2-2 कर दिया। 

निर्णायक एकल मुकाबले में हालांकि आयहिका की हार से भारत का सपना टूट गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल