1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलंपिक के लिए हम कड़ी मेहनत करेंगे: महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल

टोक्यो ओलंपिक के लिए हम कड़ी मेहनत करेंगे: महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल

 Reported By: IANS
 Published : Nov 03, 2019 04:51 pm IST,  Updated : Nov 03, 2019 04:51 pm IST

रानी ने रविवार को ट्विटर पर कहा कि उनकी टीम अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देगी।

Rani Rampal, Indian Women Hockey Captain- India TV Hindi
Rani Rampal, Indian Women Hockey Captain Image Source : @IMRANIRAMPAL

भुवनेश्वर। जापान में अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी रानी रामपाल ने कहा है कि उनकी टीम ओलंपिक की तैयारियों के लिए अब कड़ी मेहनत करेगी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अमेरिका को 5-1 से हराया था, लेकिन दूसरे चरण में उसे अमेरिका ने 4-1 से हरा दिया, लेकिन एग्रीगेट स्कोर में भारतीय महिला टीम ने 6-5 से जीत दर्ज करते हुए तीसरी बार ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया।

रानी ने रविवार को ट्विटर पर कहा कि उनकी टीम अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देगी।

रानी ने ट्विटर पर लिखा, "टीम के खिलाड़ियों, कोचों और स्पोर्टिग स्टाफ के सामूहिक प्रयास से हमने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। लेकिन इसकी तैयारियों के लिए अब हम अगले आठ महीनों में कड़ी मेहनत करेंगे।"

यह तीसरा मौका होगा है जब भारत की महिला टीम खेलों के महाकुंभ में खेलेगी। भारत ने पहली बार मास्को ओलम्पिक-1980 में कदम रखा था जहां वो चौथे स्थान पर रही थी, लेकिन इसके बाद उसे लंबा इंतजार करना पड़ा।

हर बार ओलम्पिक की पताका महिला टीम से दूर रही। 2016 में हालांकि भारत ने इसे अपने गले से लगाया। टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और ब्राजीलियाई जमीन पर भारतीय महिलाएं 12वें स्थान पर रही।

कप्तान रानी ने उनकी टीम पर अपना विश्चवास जताने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री और राष्ट्रीय महासंघों का भी धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा, "हम पर विश्वास करने के लिए हॉकी इंडिया, किरण रिजिजू सर, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), दोस्तों, परिवार और फैन्स का शुक्रिया।"

भारत एक समय मुकाबले में 5-5 के स्कोर के साथ बराबरी पर था, लेकिन कप्तान रानी ने 49वें मिनट में गोल कर भारत को एग्रीगेट स्कोर में 6-5 से आगे कर दिया और टीम ने तीसरी बार ओलम्पिक का टिकट हासिल कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल