1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (वुशु): रोशिबिना देवी ने किया पदक पक्का

एशियाई खेल (वुशु): रोशिबिना देवी ने किया पदक पक्का

 Reported By: IANS
 Published : Aug 21, 2018 07:38 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 07:38 pm IST

भारतीय खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान की मुबाश्रा को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से मात दी। 

एशियन गेम्स- India TV Hindi
एशियन गेम्स

जकार्ता: भारत की रोशिबिना देवी ने 18वें एशियाई खेलों के तीसरे दिन मंगलवार को वुशु की सांडा स्पर्धा में महिलाओं के 60 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। भारतीय खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान की मुबाश्रा को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से मात दी। 

सेमीफाइनल में रोशिबिना का सामना बुधवार को चीन की यिंगयिंग काई से होगा। 

रोशिबिना इस मैच में हार भी जाती हैं तो भी वह कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल रहेंगी। इस स्पर्धा में सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ी कांस्य पदक विजेता होते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल