1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. क्वार्टर फाइनल में हारकर जापान ओपन से बाहर हुए श्रीकांत

क्वार्टर फाइनल में हारकर जापान ओपन से बाहर हुए श्रीकांत

 Reported By: IANS
 Published : Sep 22, 2017 02:39 pm IST,  Updated : Sep 22, 2017 02:39 pm IST

टूर्नामेंट के आठवें वरीय खिलाड़ी श्रीकांत को मौजूदा विश्व चैम्पियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन ने हराया।

Kidambi Srikanth- India TV Hindi
Kidambi Srikanth

टोक्यो: भारतीय बैडमिंटन स्टार किंदाम्बी श्रीकांत को जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। टूर्नामेंट के आठवें वरीय खिलाड़ी श्रीकांत को मौजूदा विश्व चैम्पियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन ने हराया। 40 मिनट तक चले मुकाबले में विक्टर ने श्रीकांत को 21-17, 21-17 से हराया।

इन दोनों खिलाड़ियों के बीच यह पांचवां मैच था। इस जीत के साथ विक्टर ने 3-2 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच से पहले दोनों के बीच की प्रतिस्पर्धा 2-2 से बराबरी पर थी। श्रीकांत के टूर्नामेंट से बाहर होने के साथ ही मेंस सिंगल्स में भारतीय चुनौती भी खत्म हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल