1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यू फेई को हरा पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए यामागुची से होगा मुकाबला

यू फेई को हरा पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए यामागुची से होगा मुकाबला

 Reported By: IANS
 Published : Jul 20, 2019 04:50 pm IST,  Updated : Jul 20, 2019 04:50 pm IST

भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी सिंधु ने इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

यू फेई को हरा पीवी...- India TV Hindi
यू फेई को हरा पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए यामागुची से होगा मुकाबला Image Source : GETTY IMAGES

जकार्ता| भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी सिंधु ने इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पांचवीं सीड सिंधु ने शनिवार को खेले गए महिला एकल के सेमीफाइनल मैच में वर्ल्ड नंबर-3 चीन की चेन यू फेई को 21-19, 21-10 से हराकर फाइनल में कदम रखा। सिंधु ने 46 मिनट में यह मैच अपने नाम किया।

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु को फेई के खिलाफ पहले गेम में काफी संघर्ष करना पड़ा। फेई ने 3-1 की बढ़त के साथ मैच की शुरुआत की। लेकिन सिंधु ने इसके बाद 10-10 की बराबरी हासिल कर ली।

भारतीय खिलाड़ी फिर लय कायम नहीं रख पाई और 15-18 से पीछे हो गई। हालांकि अंतिम समय में उन्होंने पहले तो 18-18 से बराबरी हासिल की और फिर 21-19 से पहला गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में भी फेई ने 4-1की बढ़त के साथ शुरुआत की। लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए 7-5 की बढ़त बना ली। सिंधु इसके बाद अपनी बढ़त को लगातार बढ़ाती चली गई और फिर उन्होंने 16-8 की बेहतरीन लीड ले ली। 

भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद लगातर अंक लेते हुए 21-10 से दूसरा गेम भी जीतकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। फाइनल में सिंधु का सामना चौथी सीड जापान की अकाने यामागुची से होगा, जिनके खिलाफ सिंधु का बेहतरीन 10-4 का रिकॉर्ड है। यामागुची ने एक अन्य सेमीफाइनल में टॉप सीड चीनी ताइपे की ताई जू यिंग को 32 मिनट में 21-9, 21-15 से पराजित किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल