1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंडोनेशिया ओपन फाइनल: जापान की अकाने यामागूची से एकतरफा मुकाबले में हारीं सिंधु

इंडोनेशिया ओपन फाइनल: जापान की अकाने यामागूची से एकतरफा मुकाबले में हारीं सिंधु

 Reported By: IANS
 Published : Jul 21, 2019 03:10 pm IST,  Updated : Jul 21, 2019 04:39 pm IST

पहले गेम में भारतीय खिलाड़ी की शुरुआत दमदार रही और एक समय स्कोर 8-8 से बराबर था। इसके बाद, सिंधु ने 11-8 से बढ़त बना ली।

इंडोनेशिया ओपन फाइनल: जापान की अकाने यामागूची से एकतरफा मुकाबले में हारीं सिंधु- India TV Hindi
इंडोनेशिया ओपन फाइनल: जापान की अकाने यामागूची से एकतरफा मुकाबले में हारीं सिंधु Image Source : GETTY IMAGES

ओलंपिक रजत पदक विजेता भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू का इस साल पहला खिताब जीतने का सपना एक बार फिर चकनाचूर हो गया। पांचवीं सीड सिंधु को रविवार को इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में जापान की अकाने यामागुची के हाथों 15-21, 16-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। यामागुची ने 51 मिनट में यह मुकाबला जीता। सिंधु की यामागुची के हाथों यह पांचवीं हार है। दोनों खिलाड़ी अब तक करियर में 15 बार आमने-सामने हो चुकी है और सिंधु अभी भी 10-5 की रिकॉर्ड बनाए हुई है। 

पहले गेम में भारतीय खिलाड़ी की शुरूआत दमदार रही और एक समय स्कोर 8-8 से बराबर था। इसके बाद, सिंधु ने 11-8 से बढ़त बना ली। चौथी सीड जापानी खिलाड़ी ने हालांकि, दमदार वापसी की और सिंधु को कोई मौका न देते हुए 21-15 से गेम जीत लिया। दूसरे गेम में भी सिंधु ने यामागुची को टक्कर दी, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाई। 

सिंधु का इस साल यह पहला फाइनल था। वह इस साल मार्च में इंडिया ओपन और अप्रैल में सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थी। सिंधु अब जापान ओपन में और फिर उसके बाद अगस्त में थाईलैंड ओपन में खेलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल