1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आईओए ने राष्ट्रीय महासंघों को तीन महीने में एथलीट आयोग गठन करने को कहा

आईओए ने राष्ट्रीय महासंघों को तीन महीने में एथलीट आयोग गठन करने को कहा

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 22, 2018 11:17 pm IST,  Updated : Dec 22, 2018 11:17 pm IST

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएफएस) को तीन महीने के भीतर अपने अपने एथलीट आयोगों का गठन करने अन्यथा कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा।

Indian Olympic Association- India TV Hindi
Indian Olympic Association Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएफएस) को तीन महीने के भीतर अपने अपने एथलीट आयोगों का गठन करने अन्यथा कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा।

 
वार्षिक आम सभा की बैठक के बाद आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने पीटीआई को बताया कि सदन ने सभी एनएफएस को तीन महीने के अंदर एथलीट आयोग गठित करने के निर्देश जारी करने पर सहमति जतायी। हमें उम्मीद है कि सभी एनएसएफ ऐसा करेंगे। हम उन एनएसएफ पर कार्रवाई करेंगे जो इसका पालन नहीं करेंगे।” 

उन्होंने कहा, ‘‘ जिन एनएफएस के पास पहले से ही एथलीट आयोग हैं, उन्हें नए चुनाव की आवश्यकता नहीं है, लेकिन जहां एथलीट आयोग नहीं है उन्हें इसके लिए चुनाव करना होगा।’’ 

शीर्ष टेनिस प्रशासक अनिल खन्ना और कबड्डी के राष्ट्रीय महासंघ के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत को क्रमश: वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया। दोनों ही पदों के लिए वे अकेले उम्मीदवार थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल