1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलंपिक की नई तारीखें आने के बाद आईओए ने राष्ट्रीय खेल महासंघों से रणनीति बनाने को कहा

टोक्यो ओलंपिक की नई तारीखें आने के बाद आईओए ने राष्ट्रीय खेल महासंघों से रणनीति बनाने को कहा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 31, 2020 08:46 am IST,  Updated : Mar 31, 2020 08:46 am IST

आईओए महासचिव राजीव मेहता ले कहा ,‘ भारतीय ओलंपिक संघ और राष्ट्रीय खेल महासंघ तोक्यो ओलंपिक की नयी तारीखों का स्वागत करते हैं।’’   

IOA asks National Sports Federations to strategize after new dates for Tokyo Olympics- India TV Hindi
IOA asks National Sports Federations to strategize after new dates for Tokyo Olympics Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ ने सोमवार को सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों से टोक्यो ओलंपिक की नई तारीखें आने के बाद अभ्यास कार्यक्रम तैयार करने को कहा है। कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक अब अगले साल 23 जुलाई से होंगे।

आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘सभी ओलंपिक खेल राष्ट्रीय महासंघों से अनुरोध है कि वे तोक्यो ओलंपिक 2021 और पेरिस ओलंपिक 2024 की तैयारियों की योजना का खाका तैयार करना शुरू करे ।’’ 

आईओए महासचिव राजीव मेहता ले कहा ,‘‘ भारतीय ओलंपिक संघ और राष्ट्रीय खेल महासंघ तोक्यो ओलंपिक की नयी तारीखों का स्वागत करते हैं।’’ 

बत्रा आईओसी सदस्य होने के साथ अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष भी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल