1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. IOA अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने देशवासियों से ओलंपिक दिवस मनाने की अपील की

IOA अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने देशवासियों से ओलंपिक दिवस मनाने की अपील की

 Reported By: IANS
 Published : Jun 21, 2020 09:03 pm IST,  Updated : Jun 21, 2020 09:03 pm IST

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने देशवासियों से 23 जून को ओलंपिक दिवस मनाने का अनुरोध किया। 

IOA अध्यक्ष नरिंदर...- India TV Hindi
IOA अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने देशवासियों से ओलंपिक दिवस मनाने की अपील की Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने देशवासियों से 23 जून को ओलंपिक दिवस मनाने का अनुरोध किया। 1948 के बाद हर साल 23 जून को ओलंपिक दिवस मनाया जाता है। बत्रा ने कहा कि भारत को 'खेल देखने वाले राष्ट्र' से 'खेल में भाग लेने वाले राष्ट्र' का सफर तय करने के लिए इस तरह के मील के पत्थर को याद करने की जरूरत है।

ओलंपिक चैनल ने अपनी वेबसाइट पर बत्रा के हवाले से कहा, "भारत को एक खेल देखने वाले राष्ट्र से अधिक सक्रिय खेल में भाग लेने वाले राष्ट्र की यात्रा पर ले जाने का यह एक तरीका है। इस मील के पत्थर को इस तरह से याद करना है कि ओलंपिक समुदाय के आसपास के लोग अपनी पसंद का कोई भी खेल खेलने के लिए प्रेरित हों।"

बत्रा ने देश के ओलंपिक पदक विजेताओं, ओलंपियनों और राष्ट्रीय खेल महासंघों से 23 जून को ओलंपिक दिवस मनाने में अगुवाई करने का अनुरोध किया। बत्रा ने एक बयान में कहा, मैं भारत के ओलंपिक पदक विजेताओं और ओलंपियनों से समारोहों की अगुवाई करने का आग्रह करता हूं। मुझे यकीन है कि ओलंपिक खेलों के राष्ट्रीय खेल महासंघ और राज्य ओलंपिक संघ भी अपने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को इसके लिए प्रेरित करेंगे।"

ओलंपिक रजत पदक विजेता और विश्व बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान विनेश फोगाट 23 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के ओलंपिक दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल