1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के चुनावों को लेकर नरम रूख अपनाने को तैयार IOC

राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के चुनावों को लेकर नरम रूख अपनाने को तैयार IOC

 Reported By: IANS
 Published : Apr 25, 2020 03:33 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 03:33 pm IST

कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलम्पिक-2020 एक साल तक के लिए टाल दिया गया है और इसी कारण अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने कहा है कि वह राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (एनओसी) के चुनावों को लेकर नरमी बरतने को तैयार है। 

राष्ट्रीय ओलम्पिक...- India TV Hindi
राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के चुनावों को लेकर नरम रूख अपनाने को तैयार IOC Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलम्पिक-2020 एक साल तक के लिए टाल दिया गया है और इसी कारण अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने कहा है कि वह राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (एनओसी) के चुनावों को लेकर नरमी बरतने को तैयार है। आमतौर पर एनओसी के चुनाव ओलम्पिक खेलों के बाद आयोजित किए जाते हैं और अध्यक्ष तथा कार्यकारी समिति का कार्यकाल चार साल का होता है। ऐसे में एनओसी के चुनाव 2021 में होने थे।

कोरोनावायरस के कारण ओलम्पिक खेलों को टाल दिया गया और अब यह खेल 23 जुलाई से आठ अगस्त 2021 के बीच अयोजित किए जाएंगे। इसी तरह पैरालम्पिक खेल 24 अगस्त से पांच सितंबर 2021 के बीच खेले जाएंगे और इसी कारण एनओसी के चुनाव नहीं हो सकेंगे।

आईओसी एनओसी की मदद करना चाहती है ताकि वह ओलम्पिक खेलों की तैयारी में ध्यान लगा सकें। आईओसी ने एनओसी को छूट दी है कि वह या तो अपने चार साल के कार्यकाल को बनाए रखे या फिर ओलम्पिक खेलों के बाद चुनाव आयोजित करे।

आईओसी एनओसी के अधिकारियों का कार्यकाल चार साल से आगे बढ़ाने को तैयार है। साथ ही आईओसी ने एनओसी को दिए जाने वाले फंड में भी बढ़ोत्तरी की है। यह फंड 4.67 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5.7 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल