1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक में देरी से आईओसी को होगा करोड़ो डॉलर का नुकसान

ओलंपिक में देरी से आईओसी को होगा करोड़ो डॉलर का नुकसान

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 13, 2020 07:18 pm IST,  Updated : Apr 13, 2020 07:18 pm IST

2013 के समझौते के अनुसार आईओसी के हिस्से को छोड़कर सभी अतिरिक्त लागतों को जापान के द्वारा पूरा किया जाएगा।

Olympic Rings- India TV Hindi
Olympic Rings Image Source : GETTY IMAGES

टोक्यो| अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा कि टोक्यो खेलों के स्थगित होने के कारण इन खेलों में आईओसी की लागत ‘कई करोड़ डॉलर’ बढ़ जाएगी। बाक ने जर्मनी के अखबार डेइ वेल्ट को बताया कि जापान में अनुमानों के मुताबिक ओलंपिक के स्थगन के कारण इसकी कुल लागत में दो से छह अरब डालर बढ़ जाएगी।

इस संबंध में 2013 के समझौते के अनुसार आईओसी के हिस्से को छोड़कर सभी अतिरिक्त लागतों को जापान के द्वारा पूरा किया जाएगा। बाक ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण आईओसी को कितना नुकसान हुआ है अभी इसका ‘आकलन करना लगभग नामुंकिन’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने प्रधानमंत्री के साथ सहमति व्यक्त की, कि जापान 2020 के लिए समझौते की शर्तों के तहत बढ़ी लागत को पूरा करेगा जबकि आईओसी अपनी लागतों के लिए जिम्मेदार होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इतना साफ है कि आईओसी को भी कई करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।’’ कोविड-19 महामारी के दुनियाभर में फैलने के कारण तोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल