1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-6 : जमशेदपुर का अजेयक्रम जारी, चेन्नइयिन एफसी को ड्रा पर रोका

ISL-6 : जमशेदपुर का अजेयक्रम जारी, चेन्नइयिन एफसी को ड्रा पर रोका

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 10, 2019 09:13 am IST,  Updated : Dec 10, 2019 09:13 am IST

जमशेदपुर के लिए यह सात मैचों में तीसरा ड्रा है। टीम 12 अंक के साथ तालिका में चौथे पायदान पर है।

Jamshedpur FC vs Chennaiyan FC- India TV Hindi
Jamshedpur FC vs Chennaiyan FC Image Source : ISL

जमशेदपुर। इसाक वैनमलसावमा के मैच के आखिरी पलों में किये गये गोल की बदौलत जमशेदपुर ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सत्र में घरेलू मैदान पर अजेयक्रम जारी रखते हुए सोमवार को चेन्नईयिन एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोका। 

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स मैदान पर खेले गए लीग के अपने सातवें मैच में दो बार की चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी ने मैच के 26वें मिनट में नेरीजुस्क वालस्किस के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन 89वें मिनट में वैनमलसावमा के गोल से मेजबान टीम ने मुकाबला 1-1 से बराबर कर लिया। 

जमशेदपुर के लिए यह सात मैचों में तीसरा ड्रा है। टीम 12 अंक के साथ तालिका में चौथे पायदान पर है। वहीं, अपने नवनियुक्त कोच ओवेन कॉयले के मार्गदर्शन में पहला मैच खेल रही चेन्नइयिन छह अंकों के साथ तालिका में नौवें नंबर पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल