1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL: चेन्नयन पर जीत के साथ शीर्ष पर कायम रहना चाहेगा नॉर्थईस्ट

ISL: चेन्नयन पर जीत के साथ शीर्ष पर कायम रहना चाहेगा नॉर्थईस्ट

 Written By: IANS
 Published : Oct 20, 2016 02:22 pm IST,  Updated : Oct 20, 2016 02:22 pm IST

गुवाहाटी: नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी की टीम इंडियन सुपर लीग (ISL) के तीसरे सीजन में गुरुवार को अपने घरेलू मैदान पर मौजूदा विजेता चेन्नयन एफसी से भिड़ेगी। नार्थईस्ट टीम का लक्ष्य प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर लीग

Northeast FC, ISL 2016- India TV Hindi
Northeast FC, ISL 2016

गुवाहाटी: नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी की टीम इंडियन सुपर लीग (ISL) के तीसरे सीजन में गुरुवार को अपने घरेलू मैदान पर मौजूदा विजेता चेन्नयन एफसी से भिड़ेगी। नार्थईस्ट टीम का लक्ष्य प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर लीग तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति को और मजबूत करना होगा।

वर्तमान में तालिका में नार्थईस्ट की टीम 10 अंकों के साथ शीर्ष पर है, वहीं चेन्न्यन चार अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

एक अक्टूबर को अपने घरेलू मैदान पर हुए उद्घाटन मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स को हराने के बाद से ही नार्थईस्ट की टीम तालिका में शीर्ष पर चल रही है। इस टीम ने अब तक खेले गए अपने पांच में से तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है, एक मुकाबला ड्रॉ रहा है और एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

नार्थईस्ट की टीम अगर अपने अगले मुकाबले में चेन्नयन को हरा देती है, तो वह आठ अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज मुंबई सिटी क्लब से पांच अंकों का फासला बना लेगी।

नार्थईस्ट के कोच निलो विंगाडा ने कहा, "मुझे यकीन है कि गुवाहाटी और पूर्वोत्तर भारत के दूसरे हिस्सों में लोग इस टीम और खिलाड़ियों पर गर्व कर रहे होंगे। हमारा लक्ष्य सेमीफाइनल खेलना है।"

लीग के पहले सीजन में चेन्नयन एफसी, नॉर्थईस्ट के हाथों हार झेल चुका है। चेन्नई के कोच मार्को मातेराजी चाहेंगे कि गुवाहाटी में टीम अपने रिकॉर्ड में सुधार करे।

मातेराजी ने कहा, "हम यहां बिल्कुल अलग मानसिकता के साथ आए हैं। मैंने अपने खिलाड़ियों से कहा है कि अगर वे अपनी पूरी क्षमता, जोश और जीत के हौसले के साथ मैदान पर उतरेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।"

चेन्नई ने अब तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उसे एक में जीत हासिल हुई है, एक मुकाबला ड्रॉ रहा तथा उसे एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल