1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इटेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का 14 सितंबर से होगा आगाज

इटेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का 14 सितंबर से होगा आगाज

 Reported By: IANS
 Published : Aug 14, 2020 02:38 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 02:38 pm IST

क्ले कोर्ट पर खेले जाने वाले इटेलियन ओपन का मुख्य ड्रॉ 14 सितंबर से शुरू होगा और 21 सितंबर तक चलेगा।

इटेलियन ओपन टेनिस...- India TV Hindi
इटेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का 14 सितंबर से होगा आगाज  Image Source : GETTY IMAGES

रोम| क्ले कोर्ट पर खेले जाने वाले इटेलियन ओपन का मुख्य ड्रॉ 14 सितंबर से शुरू होगा और 21 सितंबर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट का फोटो इटालिको में 11 मई से शुरू होना था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।

इटेलियन टेनिस महासंघ ने एक बयान में कहा, "मुख्य ड्रॉ 14 से 21 सितंबर के बीच खेला जाएगा इसलिए टूर्नामेंट का आखिरी दिन सोमवार होगा। इसलिए यह टूर्नामेंट मेड्रिड टूर्नामेंट के रद्द होने के बाद पहले तय की गई तारीखों से एक सप्ताह पहले खेला जाएगा।"

मेड्रिड ओपन अब 31 अगस्त से 13 सितंबर तक चलने वाले अमेरिका ओपन के बाद और 27 सितंबर से शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन से पहले खेला जाएगा। बयान में कहा गया है, "अगले कुछ दिनों में फैसला किया जाएगा कि मुख्य ड्रॉ 64 खिलाड़ियों का किया जाएगा और इस स्थिति में मैच 11 सितंबर से शुरू होंगे, अन्यथा यह 12 सितंबर से शुरू होंगे।" 

आयोजकों ने कहा है कि अमेरिका ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को बाय मिलेगा और वह 16 सितंबर से पहले नहीं खेलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल