1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना महामारी के बीच सितंबर में किया जाएगा इटैलियन टेनिस ओपन आयोजन

कोरोना महामारी के बीच सितंबर में किया जाएगा इटैलियन टेनिस ओपन आयोजन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 30, 2020 01:42 pm IST,  Updated : May 30, 2020 01:42 pm IST

इस साल टूर्नामेंट का आयोजन 11 मई से फोरो इटैलिको में शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया।

Italian, Tennis Open, September,Corona epidemic- India TV Hindi
Tennis  Image Source : GETTY IMAGES

इटली टेनिस महासंघ के अध्यक्ष एंजेलो बिनाघी ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि एटीपी और डब्ल्यूटीए रोम क्ले कोर्ट टूर्नामेंट सितंबर में खेला जा सकता है। इस साल टूर्नामेंट का आयोजन 11 मई से फोरो इटैलिको में शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया। 

बिनाघी ने सुपरटेनिस से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि किसी बड़ी घटना को छोड़ दो तो हम सितंबर में इंटरनाजियोनाली बीएनएल डी इटालिया का आयोजन कर सकते हैं। ’’ 

उन्होंने साथ ही कहा कि वह जल्द ही इटली के खेल मंत्री विन्सेंजो स्पाडाफोरा से चर्चा के लिये मुलाकात करेंगे। हालांकि इसकी तारीख रोलां गैरां पर फ्रेंच ओपन के साथ ही पड़ेंगी जो 20 सितंबर से शुरू हो रहा है।

आपको बता दें कोरोना वायरस महामारी की वजह पूरी दुनिया में खेल आयोजन बंद पड़े हुए हैं। इस वायरस के कारण इस का होने वाले फ्रेंच ओपन को भी टालना पड़ा है।

ऐसे में रोम क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के शुरू होने से टेनिस फैंस के लिए इस मुश्किल घड़ी नई उम्मीद जागी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल