1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जापान ने कोरोना के कारण ओलंपिक मशाल को प्रदर्शनी से हटाया

जापान ने कोरोना के कारण ओलंपिक मशाल को प्रदर्शनी से हटाया

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 07, 2020 06:39 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 06:39 pm IST

जापान के पूर्वोत्तर क्षेत्र फुकुशिमा में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा गया था, लेकिन जापान के ओलंपिक आयोजकों ने देश में कोरोनावायरस के मामलों के बढ़ने के बाद इसे हटाने का फैसला किया। 

Olympic- India TV Hindi
Olympic Image Source : GETTY IMAGES

टोक्यो| जापान ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण देश में आपातकाल जैसी स्थिति के बीच टोक्यो ओलंपिक की मशाल को प्रदर्शनी से हटा दिया। कोरोना वायरस संक्रमण के दुनियाभर में फैलने के कारण पहले ही तोक्यो 2020 ओलंपिक को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

इस मशाल को जापान के पूर्वोत्तर क्षेत्र फुकुशिमा में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा गया था, लेकिन जापान के ओलंपिक आयोजकों ने देश में कोरोनावायरस के मामलों के बढ़ने के बाद इसे हटाने का फैसला किया।

इस मशाल को यूनान में प्रज्जवलित किया गया था जो 20 मार्च को जापान पहुंचा था। टोक्यो 2020 आयोजन समिति के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम मशाल को मूल रूप से 30 अप्रैल तक सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखना चाहते थे लेकिन हाल के घटनाक्रम को देखते हुए हमने इसे रोकने का फैसला किया।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल