Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open 2020 से पहले जापान के निशिकोरी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

US Open 2020 से पहले जापान के निशिकोरी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Reported by: IANS Published : Aug 17, 2020 02:54 pm IST, Updated : Aug 17, 2020 02:54 pm IST

निशिकोरी ने कहा कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं लेकिन शुक्रवार को कोरोना से पीड़ित पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

Kei Nishikori- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Kei Nishikori

वॉशिंगटन| जापानी टेनिस स्टार केई निशिकोरी को साल के चौथे ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन से ठीक पहले कोरोना हो गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद निशिकोरी ने वेस्टर्न एंड साउदर्न ओपन से नाम वापस ले लिया है। यह टूर्नामेंट अगले सप्ताह शुरू होने वाला है।

बीबीसी स्पोर्ट ने निशिकोरी के हवाले से लिखा है, "अभी मैं फ्लोरिडा में हूं। यहां मैंने कोरोना टेस्ट कराया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।"

निशिकोरी ने कहा कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं लेकिन शुक्रवार को कोरोना से पीड़ित पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

अमेरिकी नियमों के मुताबिक जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं, उन्हें खुद को 10 दिनों के लिए आइसोलेट करना होता है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement