1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जापान की ओलंपिक चैंपियन अयाका ताकाहाशी ने बैडमिंटन से लिया संन्यास

जापान की ओलंपिक चैंपियन अयाका ताकाहाशी ने बैडमिंटन से लिया संन्यास

 Reported By: IANS
 Published : Aug 20, 2020 07:54 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 07:54 pm IST

ताकाहाशी ने कहा कि उन्होंने संन्यास लेने का फैसला कर लिया है क्योंकि अब टोक्यो ओलंपिक तक के लिए एक और साल वह खुद को प्रेरित नहीं कर सकती है।

Japan's Olympic champion Ayaka Takahashi retired from badminton- India TV Hindi
Japan's Olympic champion Ayaka Takahashi retired from badminton Image Source : OLYMPICS.BWFBADMINTON.COM

टोक्यो। जापान की ओलंपिक बैडमिंटन चैंपियन अयाका ताकाहाशी ने इस खेल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 30 साल की ताकाहाशी ने कहा कि उन्होंने संन्यास लेने का फैसला कर लिया है क्योंकि अब टोक्यो ओलंपिक तक के लिए एक और साल वह खुद को प्रेरित नहीं कर सकती है।

ताकाहाशी ने कहा, " टोक्यो 2020 के स्थगन की घोषणा के बाद, मैंने सोचा कि मैं अपनी प्रेरणा को एक और कठिन वर्ष में जाने के लिए पर्याप्त रूप से नहीं रख सकती। मैंने ओलंपिक क्वालीफिकेशन तक खेलना जारी रखने के बारे में सोचा, लेकिन मैंने अपना मूल्यांकन किया और फिर आखिरकार मैंने बैडमिंटन करियर को खत्म करने का फैसला किया।"

युगल विशेषज्ञ खिलाड़ी ताकाहाशी ने मात्सुतोमो के साथ मिलकर 2016 में रियो ओलंपिक में डेनमार्क की क्रिस्टीना पेडर्सन और कामिला रिट्टर जुहल को हराकर महिला युगल का स्वर्ण पदक जीता था।

इसके अलावा वह 2018 में उबेर कप, विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक, दो बार एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप और एक बार आल इंग्लैंड चैंपियनशिप का खिताब जीत चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल