1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी जीत चंद्रा बने ओमान ओपन में अंडर-21 चैम्पियन

युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी जीत चंद्रा बने ओमान ओपन में अंडर-21 चैम्पियन

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 14, 2020 10:42 pm IST,  Updated : Mar 14, 2020 10:42 pm IST

भारत के युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी जीत चंद्रा ने दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी मानव ठक्कर को सीधे सेटों में हराकर ओमान ओपन में अंडर-21 पुरूष एकल स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। 

युवा टेबल टेनिस...- India TV Hindi
युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी जीत चंद्रा बने ओमान ओपन में अंडर-21 चैम्पियन Image Source : ULTIMATE TABLETENNIS

मस्कट। भारत के युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी जीत चंद्रा ने शनिवार को यहां दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी मानव ठक्कर को सीधे सेटों में हराकर ओमान ओपन में अंडर-21 पुरूष एकल स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी चंद्रा ने हमवतन ठक्कर को महज 24 मिनट में 11-6 11-7 13-11 से पराजित किया।

इससे पहले भारत के सीनियर अचंत शरत कमल ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए पुरूष एकल प्री क्वार्टरफाइनल में बेलारूस के आलियाकसांद्र खानिन को 5-11 11-5 11-3 11-5 11-7 से शिकस्त दी। एक अन्य भारतीय खिलाड़ी हरमीत देसाई ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। इसके लिये उन्होंने मिस्र के उमर असार को रोमांचक मुकाबले में 7-11 11-13 11-9 11-6 8-11 11-5 11-8 से मात दी।

वहीं तीन भारतीय जोड़ियों ने भी युगल सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। शरत और देसाई की जोड़ी ने ओमान के मुहानाद अल बालुशी और असद अलराईसी को 11-4 11-3 11-7 से हराया। मानुष शाह ने ठक्कर के साथ मिलकर बेलारूस के आलियाकसांद्र खानिन और पावेल प्लातोनोव को अंतिम आठ के मुकाबले में 12-10 8-11 11-8 11-9 से मात दी। दिया चिताली और अर्चना कामत ने भी महिला युगल वर्ग के सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल