1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सेरी-ए : बोलोग्ना को हराकर टॉप-4 में पहुंची युवेंतस

सेरी-ए : बोलोग्ना को हराकर टॉप-4 में पहुंची युवेंतस

 Reported By: IANS
 Published : Jan 25, 2021 03:46 pm IST,  Updated : Jan 25, 2021 03:46 pm IST

इटालियन क्लब युवेंतस ने बोलोग्ना को 2-0 से हराकर सेरी-ए लीग की अंकतालिका में फिर से टॉप चार में अपनी जगह बना ली है।

सेरी-ए : बोलोग्ना को...- India TV Hindi
सेरी-ए : बोलोग्ना को हराकर टॉप-4 में पहुंची युवेंतस Image Source : GETTY

रोम| इटालियन क्लब युवेंतस ने बोलोग्ना को 2-0 से हराकर सेरी-ए लीग की अंकतालिका में फिर से टॉप चार में अपनी जगह बना ली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जुवेंतस को इस मैच से पहले टेबल टॉपर एसी मिलान के करीब पहुंचने के लिए केवल एक अंक की जरूरत थी।

रविवार रात खेले गए इस मैच में युवेंतस के लिए पहला गोल आर्थर ने 15वें मिनट में किया, जोकि उसका पहला गोल है। इसके बाद वेस्टन मैक्नी ने 71वें मिनट में एक और गोल करके जुवेंतस की लीड को 2-0 कर दिया।

इस जीत के बाद युवेंतस की टीम अंकतालिका में 36 अंकों के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है और टीम को अभी एक मैच और खेलना है। युवेंतस अब टेबल टॉपर एससी मिलान से सात अंक ही पीछे है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल