1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जुवेंतस के खिलाड़ी मातउइदी कोरोनोवायरस से पीड़ित

जुवेंतस के खिलाड़ी मातउइदी कोरोनोवायरस से पीड़ित

 Reported By: IANS
 Published : Mar 18, 2020 01:34 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 01:38 pm IST

इटली के फुटबॉल क्लब ब्लेस मातउइदी क्लब के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं जिनका कोरोनावायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है।

Juventus player suffering from Blaise Matuidi Coronovirus- India TV Hindi
Juventus player suffering from Blaise Matuidi Coronovirus Image Source : GETTY IMAGES

रोम। इटली के फुटबॉल क्लब ब्लेस मातउइदी क्लब के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं जिनका कोरोनावायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। सेरी-ए क्लब ने एक बयान में कहा है कि फ्रांस के इस खिलाड़ी ने 11 मार्च से ही अपने आप को सभी से अलग कर लिया था।

2017 में क्लब के साथ जुड़ने वाले इस खिलाड़ी ने जुवेंतस के लिए इस सीजन में 31 मैच खेले हैं और एक गोल के अलावा दो गोल में मदद की है।

उनसे पहले डिफेंडर डेनिएल रुगानी की भी कोरोनावायरस की जांच पॉजिटिव आई थी। क्लब ने एक बयान में कहा, "रुगानी को कोरोनावायरस से पीड़ित पाया गया है। उनका इलाज चल रहा है। हम कानून के मुताबिक आइसोलेशन प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं। हम उन लोगों पर भी नजर रख रहे हैं, जो इनसे मिले हैं।"

इटली की सरकार ने कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए देश में तीन अप्रैल तक सभी खेल आयोजन स्थगित कर दिए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल