1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 165 अंपायरों को ऑनलाइन ट्रेनिंग देगा केरल क्रिकेट संघ

165 अंपायरों को ऑनलाइन ट्रेनिंग देगा केरल क्रिकेट संघ

 Reported By: IANS
 Published : Apr 10, 2020 06:53 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 06:53 pm IST

केसीए ने इन सभी 165 लोगों का व्हॉट्सएप ग्रुप बनाया है और एमसीसी के नियमों का ऑडियो क्लिप साझा कर रही है।

Umpires- India TV Hindi
Umpires Image Source : TWITTER

तिरुवनंतपुरम| केरल क्रिकेट संघ (केसीए) अपने तकरीबन 165 अंपायरों को ऑनलाइन ट्रेनिंग देगी। यह कार्यक्रम बीसीसीआई के लेवल-1 की ट्रेनिंग और एक्जाम के लिए अंपायरों को तैयार करेगी।

केसीए ने इन सभी 165 लोगों का व्हॉट्सएप ग्रुप बनाया है और एमसीसी के नियमों का ऑडियो क्लिप साझा कर रही है। इन लोगों को बीसीसीआई के लेवल-2 के अंपायर और पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अंपयार जोस कुरीशिनकल और पूर्व राष्ट्रीय अंपायर अजीत कुमार ट्रेनिंग दे रहे हैं।

केसीए ने क्लासरूम एक्टीविटी का आयोजन किया था जो कोविड-19 के कारण पूरा नहीं हो पाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल