1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हरियाणा के पंचकूला में होगा खेलो इंडिया 2021 संस्करण का आयोजन

हरियाणा के पंचकूला में होगा खेलो इंडिया 2021 संस्करण का आयोजन

 Reported By: IANS
 Published : Jul 25, 2020 08:34 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 08:34 pm IST

खेलो इंडिया के 2021 संस्करण का आयोजन टोक्यो ओलंपिक की समाप्ति के बाद हरियाणा के पंचकूला में होगा। खेल मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को इसकी घोषणा की। 

Khelo India- India TV Hindi
Khelo India Image Source : KHELO INDIA

नई दिल्ली| खेलो इंडिया के 2021 संस्करण का आयोजन टोक्यो ओलंपिक की समाप्ति के बाद हरियाणा के पंचकूला में होगा। खेल मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को इसकी घोषणा की। रिजिजू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य के खेल मंत्री संदीप सिंह के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कहा कि खेलो इंडिया के तारीखों की आधिकारिक घोषणा टोक्यो खेलों के बाद किया जाएगा।

उन्होंने साथ ही कहा कि खेलो इंडिया के चौथे संस्करण को इस साल के आखिर में आयोजित करने की सरकार की योजना थी, लेकिन कोरोनावायरस के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका।

रिजिजू ने कहा, " हमने इस साल नवंबर-दिसंबर में खेलो इंडिया गेम्स के आयोजन की योजना बनाई थी, लेकिन अब महामारी के कारण ऐसा नहीं हो पाएगा और खेलो इंडिया के 2021 संस्करण की मेजबानी को हरियाणा को दिया गया है।"

उन्होंने कहा, " ओलंपिक के बाद, मैं मुख्यमंत्री और खेल मंत्री संदीप सिंह से बात करूंगा और खेलों के लिए तारीख तय करूंगा। टोक्यो ओलंपिक खत्म होते ही खेलों की तैयारी शुरू हो जाएगी साथ ही बुनियादी ढांचों पर अभी से ही काम शुरू हो सकता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल