1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. थाईलैंड मास्टर्स के पहले राउंड में हारकर बाहर हुए किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा

थाईलैंड मास्टर्स के पहले राउंड में हारकर बाहर हुए किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा

 Reported By: IANS
 Published : Jan 22, 2020 01:38 pm IST,  Updated : Jan 22, 2020 01:38 pm IST

श्रीकांत को इस साल लगातार तीसरी बार किसी टूर्नामेंट के पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो जाना पड़ा है। 

Kadambi Srikanth- India TV Hindi
Kadambi Srikanth Image Source : GETTY IMAGES

बैंकॉक| थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत सही नहीं रही और उसके एकल खिलाड़ियों किदांबी श्रीकांत तथा समीर वर्मा को पहले ही दौर में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो जाना पड़ा। पांचवीं सीड श्रीकांत को इंडोनेशिया के शेसर हिरेन राउतावेटो के हाथों पहले ही दौर में 48 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 14-21, 11-21 से हार झेलनी पड़ी।

श्रीकांत को इस साल लगातार तीसरी बार किसी टूर्नामेंट के पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो जाना पड़ा है। श्रीकांत इससे पहले, इंडोनेशिया मास्टर्स और मलेशिया मास्टर्स में भी पहले ही राउंड में हार गए थे।

समीर को मलेशिया के ली जी जिया के खिलाफ 16-21,15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

टूर्नामेंट के पहले दिन अब एचएस प्रणॉय और सायना नेहवाल एकल वर्ग में अपनी-अपनी चुनौती पेश करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल