1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंडोनेशिया मास्टर्स के पहले ही दौर में हारकर बाहर हुए किदाम्बी श्रीकांत

इंडोनेशिया मास्टर्स के पहले ही दौर में हारकर बाहर हुए किदाम्बी श्रीकांत

 Reported By: IANS
 Published : Jan 15, 2020 02:22 pm IST,  Updated : Jan 15, 2020 02:22 pm IST

इंडोनेशिया के ही शेशर हिरेन रुहस्तावितो ने पुरुष एकल वर्ग के पहले ही दौर में श्रीकांत को 18-21, 21-12, 21-14 से मात दी। 

Kidambi Srikanth- India TV Hindi
Kidambi Srikanth Image Source : GETTY IMAGES

जकार्ता| भारत के किदाम्बी श्रीकांत को बुधवार को इंडोनेशिया मास्टर्स के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा है। इंडोनेशिया के ही शेशर हिरेन रुहस्तावितो ने पुरुष एकल वर्ग के पहले ही दौर में भारतीय खिलाड़ी को मात दी। इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने यह मैच 18-21, 21-12, 21-14 से जीता, जिसके लिए उन्हें एक घंटे तीन मिनट पसीना बहाना पड़ा।

दूसरे दौर में इंडोनेशियाई खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन का सामना करेंगे, जिन्होंने पहले दौर में चीन के दिग्गज लिन डैन को सीधे गेमों में 21-12, 21-14 से हरा दूसरे दौर में प्रवेश किया।

पुरुष एकल वर्ग के अलावा भारत को मिश्रित युगल वर्ग में भी हार मिली। यहां प्रणव जैरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी को दक्षिण कोरिया की को सुंग ह्यून और इओम हेय वोह की जोड़ी ने 21-8, 21-14 से हराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल