1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कुंबले, ज्वाला, जेटली, अनुष्का ने दी सायना को बधाई

कुंबले, ज्वाला, जेटली, अनुष्का ने दी सायना को बधाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 17, 2015 08:20 am IST,  Updated : Aug 17, 2015 08:23 am IST

मुंबई:| देश की शीर्ष युगल बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा, वित्त मंत्री अरुण जेटली, दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी अनिल कुंबले और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने रविवार को बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने

कुंबले, ज्वाला, जेटली,...- India TV Hindi
कुंबले, ज्वाला, जेटली, अनुष्का ने दी सायना को बधाई

मुंबई:| देश की शीर्ष युगल बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा, वित्त मंत्री अरुण जेटली, दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी अनिल कुंबले और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने रविवार को बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने पर सायना नेहवाल को बधाई दी।

दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त सायना ने रविवार को इस्तोरा सेनायन स्टेडियम में हुए महिला एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में सर्वोच्च वरीय स्पेन की कैरोलीन मारिन के हाथों हार गईं और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

सायना विश्व चैम्पियनशिप में रजक पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गईं।

ज्वाला ने ट्विटर पर अपने बधाई संदेश में कहा, "दुर्भाग्य, बैडमिंटन विश्व चैम्यिनशिप में भारत का पहला रजत पदक गौरवान्वित करने वाला।"

भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान एवं दिग्गज स्पिन गेंदबाज कुंबले ने ट्वीट किया, "शानदार खेल। आप पर हमें नाज है। कड़ी टक्कर दी आपने, भाग्य ने साथ नहीं दिया। बेहतर खिलाड़ी से लड़कर हारीं आप।"

भारतीय खेल प्राधिकरण ने भी सायना को बधाई देते हुए ट्वीट किया, "हमें आप पर गर्व है। हमें विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक दिलाने वाला खिलाड़ी मिल गया। नाज है आप पर।"

फुटबाल लीग टूर्नामेंट इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम एफसी गोवा ने ट्वीट किया, "आप विश्व चैम्पियनशिप नहीं जीत पाईं, लेकिन अपने हमारे दिल जीत लिए। शानदार खेल।"

जेटली ने ट्वीट किया, "विश्व चैम्पियनशिप में देश के लिए पहला रजत पदक जीतने वाली सायना नेहवाल को बधाई! उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है।"

अनुष्का ने अपने ट्वीट में कहा, "जबरदस्त खेल। आपने अंत तक कड़ा संघर्ष किया और कड़ी चुनौती दी। आपका खेल देखना हमेशा आनंददायक होता है। शानदार!!"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल