1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्क्वॉश : लास वेगास ओपन के क्वार्टर में हारे कुश कुमार

स्क्वॉश : लास वेगास ओपन के क्वार्टर में हारे कुश कुमार

 Written By: IANS
 Published : May 16, 2015 07:10 pm IST,  Updated : May 16, 2015 07:11 pm IST

लास वेगास: भारतीय युवा स्क्वॉश खिलाड़ी कुश कुमार 10,000 डॉलर इनामी राशि वाले लास वेगास ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। मौजूदा राष्ट्रीय जूनियर चैम्पियन कुश शुक्रवार को हुए क्वार्टर

स्क्वॉश : लास वेगास ओपन...- India TV Hindi
स्क्वॉश : लास वेगास ओपन के क्वार्टर में हारे कुश कुमार

लास वेगास: भारतीय युवा स्क्वॉश खिलाड़ी कुश कुमार 10,000 डॉलर इनामी राशि वाले लास वेगास ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। मौजूदा राष्ट्रीय जूनियर चैम्पियन कुश शुक्रवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अमेरिकी क्रिस गॉर्डन के हाथों एकतरफा मैच में 3-11, 9-11, 5-11 से हार गए।

चेन्नई स्थित भारतीय स्क्वॉश अकादमी में प्रशिक्षण हासिल कर चुके कुश ने क्वालीफाइंग दौर में पाकिस्तान के सैयद हमजा बुखारी को 3-2 से तथा न्यूजीलैंड के एलेक्स ग्रेसन को 2-0 से हराकर लास वेगास चैम्पियनशिप के मुख्य दौर में प्रवेश किया।

ग्रेसन रिटायर्ड हर्ट होकर मैच से हट गए थे।

मुख्य दौर में भी कुश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के एलेक्स इंघाम को 11-9, 11-8, 11-7 से हराने में कामयाब रहे, हालांकि गॉर्डन ने शुक्रवार को उनका सफर रोक दिया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल