1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एटलेटिको मैड्रिड को हराकर खिताब के करीब बार्सीलोना, लियोनल मेस्सी की ला लीगा में रिकॉर्ड 335वीं जीत

एटलेटिको मैड्रिड को हराकर खिताब के करीब बार्सीलोना, लियोनल मेस्सी की ला लीगा में रिकॉर्ड 335वीं जीत

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 07, 2019 07:04 pm IST,  Updated : Apr 07, 2019 07:04 pm IST

मेस्सी के लिए ला लीगा में यह रिकार्ड 335वीं जीत है जबकि उन्होंने और सुआरेज ने बार्सीलोना के लिए मौजूदा सत्र में अब तब 53 गोल किये हैं।

एटलेटिको मैड्रिड को हराकर खिताब के करीब बार्सीलोना, लियोनल मेस्सी की ला लीगा में रिकॉर्ड 335वीं जीत- India TV Hindi
एटलेटिको मैड्रिड को हराकर खिताब के करीब बार्सीलोना, लियोनल मेस्सी की ला लीगा में रिकॉर्ड 335वीं जीत Image Source : AP

बार्सीलोना। लुईस सुआरेज और लियोनल मेस्सी के दो मिनट के अंदर किये गये दो गोल के दम पर बार्सीलोना ने रविवार को यहां ला लीगा फुटबाल टूर्नामेंट में 10 खिलाड़ियों के साथ एटलेटिको मैड्रिड को 2-0 से हराकर खिताब की तरफ कदम बढ़ा दिया है। 

मेस्सी के लिए ला लीगा में यह रिकार्ड 335वीं जीत है जबकि उन्होंने और सुआरेज ने बार्सीलोना के लिए मौजूदा सत्र में अब तब 53 गोल किये हैं। मैच के 28वें मिनट में एटलेटिको मैड्रिड के खिलाड़ी डिएगो कोस्टा को रेफरी से भिड़ने के कारण रेड कार्ड दिखा दिया गया। टीम ने हालांकि इसके बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए बार्सीलोना को कड़ी टक्कर दी। 

जब मैच गोलरहित ड्रा की तरफ बढ रहा था तभी 85वें मिनट में सुआरेज और 86वें मिनट में मेस्सी ने गोलकर बार्सीलोना की जीत पक्की कर दी। इस जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर काबिज बार्सीलोना ने दूसरे स्थान पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड पर 11 अंक की बढ़त कायम बना ली है। दोनों टीमों को हालांकि अभी सात मैच खेलने है और ऐसे में एटलेटिको के लिए इस अंतर को कम कर पाना मुश्किल होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल