1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: एशियन जूनियर चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में लक्ष्य

बैडमिंटन: एशियन जूनियर चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में लक्ष्य

 Reported By: IANS
 Published : Jul 20, 2018 10:33 pm IST,  Updated : Jul 20, 2018 10:33 pm IST

युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जकार्ता में जारी एशियन जूनियर चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना कम से कम कांस्य पदक पक्का कर दिया है।

लक्ष्य सेन- India TV Hindi
लक्ष्य सेन

नई दिल्ली: छठी सीड भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जकार्ता में जारी एशियन जूनियर चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना कम से कम कांस्य पदक पक्का कर दिया है।

लक्ष्य ने दूसरी सीड चीन के ली शीफेंग को 21-14, 21-12 से मात देकर अंतिम-4 में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में लक्ष्य का सामना चौथी सीड इखसान लियोनाडरे से होगा। 

हालांकि भारत की युगल जोड़ी मनजीत सिंह और डिंकु सिंह ने चीन के डी जिजान और वांग चांग की जोड़ी से हार मिली। चीनी जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 21-7, 21-15 से मात दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल