1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लिएंडर पेस और डेनियल नेस्टर क्वींस क्लब टेनिस स्पर्धा के सेमीफाइनल में

लिएंडर पेस और डेनियल नेस्टर क्वींस क्लब टेनिस स्पर्धा के सेमीफाइनल में

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 20, 2015 12:16 pm IST,  Updated : Jun 20, 2015 12:18 pm IST

नई दिल्ली: भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार डेनियल नेस्टर (कनाडा) की तीसरी सीड जोड़ी ने राफेल नडाल और मार्क लोपेज को हराकर क्वींस क्लब टेनिस स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया

लिएंडर पेस और नेस्टर...- India TV Hindi
लिएंडर पेस और नेस्टर की जोड़ी ने नडाल-लोपेज को दी मात

नई दिल्ली: भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार डेनियल नेस्टर (कनाडा) की तीसरी सीड जोड़ी ने राफेल नडाल और मार्क लोपेज को हराकर क्वींस क्लब टेनिस स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पेस-नेस्टर 7-6,6-4 से जीते। इस मुकाबले का पहला खेल रोमांचक रहा जिसमें दोनों ही जोड़ियों ने एक दूसरे की सर्विस को एक एक बार तोड़ा।

पेस और नेस्टर ने टाईब्रेकर में गए इस सेट को 7-6 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद विजेता जोड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दूसरे सेट में पेस और नेस्टर को एक ब्रेक पॉइंट मिला जिसे उन्होंने बचा लिया।

उन्होंने विपक्षी जोड़ी के खिलाफ मिले तीन मौकों में से एक को भुना कर दूसरा सेट 6-4 से जीत लिया। सेमीफाइनल में पेस और नेस्टर का सामना दूसरी सीड पोलैंड के मार्किन मात्कोव्स्की और सर्बिया के नेनाद जिमोन्जिक की जोड़ी से होगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल