1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन: तीसरे दौर में हारकर बाहर हुई लिएंडर पेस और पूरव राजा की जोड़ी

ऑस्ट्रेलियन ओपन: तीसरे दौर में हारकर बाहर हुई लिएंडर पेस और पूरव राजा की जोड़ी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 21, 2018 01:17 pm IST,  Updated : Jan 21, 2018 01:17 pm IST

रुष युगल वर्ग में रविवार को खेले गए मैच में पेस-राजा की जोड़ी को कोलंबिया के रॉबर्ट फराह और जुआन सेबेस्टियन कबाल की जोड़ी ने मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

लिएंडर पेस और पूरव...- India TV Hindi
लिएंडर पेस और पूरव राजा

मेलबर्न: भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार पूरव राजा साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गए हैं। पुरुष युगल वर्ग में रविवार को खेले गए मैच में पेस-राजा की जोड़ी को कोलंबिया के रॉबर्ट फराह और जुआन सेबेस्टियन कबाल की जोड़ी ने मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया। 

पुरुष युगल वर्ग के तीसरे दौर में फराह और सेबेस्टियन ने पेस-रजा को एक घंटे और नौ मिनट तक चले मैट में सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से मात देकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है। पेस और रजा ने शनिवार को उलटफेर करते हुए दूसरे दौर में ब्रिटेन के जेमी मरे और ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस की जोड़ी को मात दी थी। 

इस भारतीय जोड़ी ने मरे और सोआरेस की जोड़ी को दो घंटे और 54 मिनट तक चले मैच में 7-6 (7-3), 5-7, 7-6 (8-6) से मात दी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल