1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लिएंडर पेस ने जीता करियर का 17वां ग्रैंड स्लैम

लिएंडर पेस ने जीता करियर का 17वां ग्रैंड स्लैम

 Written By: IANS
 Published : Sep 12, 2015 06:16 pm IST,  Updated : Sep 12, 2015 06:16 pm IST

नई दिल्ली: भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने शुक्रवार को न्यूयार्क में जारी अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल वर्ग में अपनी स्विट्जरलैंड की जोड़ीदार मार्टिना हिगिस के साथ जीत दर्ज कर करियर का

लिएंडर पेस ने जीता...- India TV Hindi
लिएंडर पेस ने जीता करियर का 17वां ग्रैंड स्लैम

नई दिल्ली: भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने शुक्रवार को न्यूयार्क में जारी अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल वर्ग में अपनी स्विट्जरलैंड की जोड़ीदार मार्टिना हिगिस के साथ जीत दर्ज कर करियर का 17 वां ग्रैंड स्लैंम खिताब हासिल किया। कोलकाता में 17 जून, 1973 को वेस पेस और जेनिफर पेस के घर जन्मे 42 वर्षीय पेस मिश्रित युगल वर्ग में नौ ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले विश्व पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

पेस ने अब तक 17 ग्रैंड स्लैम जीते हैं, जिसमें नौ मिश्रित युगल खिताब और आठ पुरुष युगल खिताब हैं।

पेस की ग्रैंड स्लैम उपलब्धियां:

पुरुष युगल खिताब :


आस्ट्रेलिया ओपन: (2012)

फ्रेंच ओपन: (1999, 2001, 2009)

विंबलडन: (1999)

अमेरिकी ओपन: (2006,2009,2013)

मिश्रित युगल खिताब:

आस्ट्रेलिया ओपन: (2003,2010,2015)

विंबलडन: (1999, 2003, 2010, 2015)

अमेरिकी ओपन: (2008, 2015)

पेस अब तक अपने करियर में फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल खिताब नहीं जीत सके हैं। हालांकि पेरिस में वह तीन बार पुरुष युगल खिताब जीत चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल