1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ली वेस्टवुड चुने गए यूरोपियन टूर गोल्फ ऑफ द ईयर

ली वेस्टवुड चुने गए यूरोपियन टूर गोल्फ ऑफ द ईयर

 Edited By: IANS
 Published : Dec 22, 2020 08:06 am IST,  Updated : Dec 22, 2020 08:06 am IST

वेस्टवुड ने साल की शुरुआत जनवरी में अबू धाबी चैम्पियनशिप जीत कर की थी। उन्होंने साल का अंत दुबई में जीत के साथ किया।

Lee Westwood, European Tour Golf, Sport- India TV Hindi
Golf  Image Source : GETTY IMAGES

ली वेस्टवुड को 2020 का यूरोपियन टूर गोल्फर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह चौथी बार जब इंग्लैंड के वेस्टवुड इस अवॉर्ड को अपने नाम करने में सफल रहे हैं।

वेस्टवुड ने साल की शुरुआत जनवरी में अबू धाबी चैम्पियनशिप जीत कर की थी। उन्होंने साल का अंत दुबई में जीत के साथ किया।

इससे पहले वेस्टवुड 2000 और 2009 में यूरोप के नंबर-1 गोल्फर चुने जा चुके हैं। वह रेस टू दुबई जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 47 साल, सात महीने और 20 दिन की उम्र में यह टूर्नामेंट जीता था।

वेस्टवुड ने कहा, "मैं यूरोपियन टूर गोल्फ ऑफ द ईयर अवार्ड पा कर सम्मानित और खुश महसूस कर रहा है क्योंकि मैं जानता हूं कि इस बार इस अवार्ड के लिए प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी थी।"

उन्होंने कहा, "मीडिया का मुझे वोट देने के लिए शुक्रिया और यूरोपियन टूर को बधाई जिसने इस साल मुश्किल समय में पूरा अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल