1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेसी के गोल से टली अर्जेंटीना की हार, उरुग्वे के खिलाफ दोस्ताना मैच में खेला ड्रॉ

मेसी के गोल से टली अर्जेंटीना की हार, उरुग्वे के खिलाफ दोस्ताना मैच में खेला ड्रॉ

 Reported By: IANS
 Published : Nov 19, 2019 02:50 pm IST,  Updated : Nov 19, 2019 02:50 pm IST

करिश्माई फारवर्ड लियोनेल मेसी द्वारा इंजुरी टाइम में किए गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने सोमवार रात यहां उरुग्वे के खिलाफ हुए दोस्ताना मैच में 2-2 से ड्रॉ खेला।

MESSI- India TV Hindi
मेसी के गोल से टली अर्जेंटीना की हार, उरुग्वे के खिलाफ दोस्ताना मैच में खेला ड्रॉ  Image Source : AP IMAGES

तेल अवीव (इजरायल)| करिश्माई फारवर्ड लियोनेल मेसी द्वारा इंजुरी टाइम में किए गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने सोमवार रात यहां उरुग्वे के खिलाफ हुए दोस्ताना मैच में 2-2 से ड्रॉ खेला। मुकाबले में अर्जेटीना 1-2 से पीछे चल रही थी और मेसी ने 92वें मिनट में मिली पेनाल्टी को गोल में बदलकर अपनी टीम की हार टाल दी। बीबीसी के अनुसार, इस मैच में मेसी के अलावा, अर्जेंटीना के लिए सर्जियो अगुएरो ने गोल किया, जबकि उरुग्वे के लिए एडिंसन कवानी और लुइस सुआरेज की जोड़ी ने स्कोरशीट पर अपना नाम दर्ज कराया।

मैच का पहला हाफ बेहद रोमांचक रहा। अर्जेटीना ने दोनो विंग से लगातार अटैक किए, लेकिन उरुग्वे की टीम ने पहले बढ़त बनाई। 34वें मिनट में कवानी को मौका मिला और उन्होंने मुकाबले का पहला गोल किया।

अर्जेटीना ने दूसरे हाफ में बराबरी की। 63वें मिनट में अर्जेटीना ने बेहतरीन मूव बनाया और बराबरी का गोल अगुएरो ने दागा। हालांकि, इसके पांच मिनट बाद ही उरुग्वे को फ्री-किक मिली। सुआरेज ने मौके का लाभ उठाते हुए गोल किया और अपनी टीम को दोबारा बढ़त दिला दी। मुकाबले में उरुग्वे की जीत तय लग रही थी, लेकिन इंजुरी टाइम में 18 गज के बॉक्स में की गई गलती ने उसके हाथ से जीत छीन ली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल