1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लंबी कूद में श्रीशंकर ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर हासिल किया ओलंपिक कोटा

लंबी कूद में श्रीशंकर ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर हासिल किया ओलंपिक कोटा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 16, 2021 09:10 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 09:12 pm IST

मुरली श्रीशंकर ने पटियाला में फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 8.26 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

Long jumper Murli Sreeshankar qualifies for Tokyo Olympics- India TV Hindi
Long jumper Murli Sreeshankar qualifies for Tokyo Olympics   Image Source : TWITTER/SAI_MEDIA

पटियाला। भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने पटियाला में फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 8.26 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। लंबी कूद में ओलंपिक क्वालीफिकेशन का स्तर 8.

22 मीटर है। केरल के 21 साल के खिलाड़ी ने पांचवें प्रयास में 8.26 मीटर की कूद के साथ अपने राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार किया, जो उन्होंने 2018 में 8.20 मीटर की कूद के साथ कायम किया था। श्रीशंकर ने पहले चार प्रयास में क्रमश: 8.02 मीटर, 8.04 मीटर, 8.07 मीटर और 8.09 मीटर की दूरी तय करने के बाद पांचवें प्रयास में 8.26 मीटर की छलांग लगाई। 

इसके बाद उनका आखिरी प्रयास विफल हो गया। केरल के एक अन्य खिलाड़ी मोहम्मद अनीस याहिया (आठ मीटर) ने इसमें रजत जबकि कर्नाटक के एस लोकेश (7.60 मीटर) ने कांस्य पदक हासिल किया। 

एथलेटिक्स में इससे पहले भारत के लिए पैदल चाल में पांच (पुरुषों की 20 किलोमीटर स्पर्धा में केटी इरफान, संदीप कुमार और राहुल रोहिला तथा महिलाओं की 20 किलोमीटर स्पर्धा में भावना जाट और प्रियंका गोस्वामी), भाला फेंक में दो (नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह) के अलावा अविनाश साबले (पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज) और चार गुणा 400 मिश्रित रिले टीम ने तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल