1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेड्रिड ओपन में हुआ बड़ा उलटफेर, तीन साल बाद क्ले कोर्ट में लौटे फेडरर को थीम ने किया बाहर

मेड्रिड ओपन में हुआ बड़ा उलटफेर, तीन साल बाद क्ले कोर्ट में लौटे फेडरर को थीम ने किया बाहर

 Reported By: IANS
 Published : May 11, 2019 12:46 pm IST,  Updated : May 11, 2019 02:58 pm IST

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें पायदान पर काबिज थीम ने 37 वर्षीय फेडरर को कड़ी टक्कर दी जो तीन साल बाद इस टूर्नामेंट में लौटे थे।

रोजर फेडरर- India TV Hindi
रोजर फेडरर, स्विस टेनिस खिलाड़ी  Image Source : GETTY IMAGE

मेड्रिड। स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर को यहां मेड्रिड ओपन में आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा। थीम ने तीन सेट तक चले एक रोमांचक क्वार्टर फाइनल मैच में फेडरर को 3-6, 7-6 (13-11), 6-4 से पराजित किया। 

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें पायदान पर काबिज थीम ने 37 वर्षीय फेडरर को कड़ी टक्कर दी जो तीन साल बाद इस टूर्नामेंट में लौटे थे। फेडरर ने मैच की दमदार शुरुआत की। वर्ल्ड नंबर-3 ने थीम के खिलाफ पहले सर्व पर 84 प्रतिशत अंक अर्जित किए और पहला सेट जीतते हुए बढ़त बना ली। 

दूसरे सेट में दर्शकों को दोनों खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। थीम ने इस सेट में वापसी की और स्विट्जरलैंड के अपने प्रतिद्वंद्वी को परेशानी में डाला। सेट टाई-ब्रेकर में गया जहां थीम ने 13-11 से जीत दर्ज की। 

तीसरे और निर्णायक सेट में थीम का जलवा दखने को मिला। उन्होंने 6-4 से जीत दर्ज की और अंतिम-4 में जगह बनाई जहां उनका सामना वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविक से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल