1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर यूनाईटेड के डिफेंडर मैग्वायर के खिलाफ यूनान में सुनवाई

मैनचेस्टर यूनाईटेड के डिफेंडर मैग्वायर के खिलाफ यूनान में सुनवाई

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 25, 2020 03:09 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 03:09 pm IST

 मैग्वायर को पिछले हफ्ते माइकोनोस द्वीप पर झड़प के बाद गिरफ्तार किया गया था। 

Manchester United defender Harry Maguire on trial in Greece- India TV Hindi
Manchester United defender Harry Maguire on trial in Greece Image Source : GETTY IMAGES

थेसालोनिकी। मैनचेस्टर यूनाईटेड के डिफेंडर हैरी मैग्वायर के खिलाफ मारपीट के आरोप में मंगलवार को यूनान की अदालत में सुनवाई होगी। मैग्वायर को पिछले हफ्ते माइकोनोस द्वीप पर झड़प के बाद गिरफ्तार किया गया था। 

मैग्वायर को हालांकि सप्ताहांत के दौरान रिहा कर दिया गया और साइरोस द्वीप पर होने वाली सुनवाई के दौरान उनके मौजूद रहने की संभावना नहीं है। 

इंग्लैंड के इस डिफेंडर और दो अन्य अभियुक्तों पर सार्वजनिक स्थल पर मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप हैं। मैग्वायर पर गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारी को रिश्वत देने का प्रयास करने का आरोप भी है। 

इनके खिलाफ फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया के तहत सुनवाई होगी जिसमें आम तौर पर अदालत के एक सत्र में ही कार्रवाई पूरी हो जाती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल