1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्ट्राइकर मार्कस रशफोर्ड चाहते है कि बच्चों को मुफ्त में खाना मिलना जारी रहे

मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्ट्राइकर मार्कस रशफोर्ड चाहते है कि बच्चों को मुफ्त में खाना मिलना जारी रहे

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 15, 2020 04:50 pm IST,  Updated : Jun 15, 2020 04:50 pm IST

इस फुटबॉल खिलाड़ी ने संसद सदस्यों को पत्र लिख कर इस योजना के अगले महीने खत्म होने पर चिंता जताई।

Manchester United striker Marcus Rashford wants children to continue to eat for free- India TV Hindi
Manchester United striker Marcus Rashford wants children to continue to eat for free Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर। मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्ट्राइकर मार्कस रशफोर्ड ने इंग्लैंड की सरकार से छुट्टियों में भी गरीब तबके के बच्चों को मुफ्त में खाना देने कि योजना को जारी रखने की गुजारिश की है। कोरोना वायरस के कारण जब मार्च में स्कूल बंद हुए थे तब बच्चों को भोजन भत्ता के रूप में 15 पाउंड (1400 रूपये से ज्यादा) दिये जाते थे ताकि वे खाना खरीद कर खा सके। 

इस फुटबॉल खिलाड़ी ने संसद सदस्यों को पत्र लिख कर इस योजना के अगले महीने खत्म होने पर चिंता जताई। रशफोर्ड ने कहा, ‘‘सरकार ने अर्थव्यवस्था के लिए ‘जो कुछ भी’ का तरीका अपनाया है - मैं आप से अनुरोध करता हूं कि बच्चों के लिए उसी संवेदनशील तरीके को जारी रखें।’’ 

ये भी पढ़ें - ईस्ट बंगाल पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए अपने देश लौटे एकोस्टा

उन्होंने कहा,‘‘भोजन वाउचर को खत्म करने की अपनी योजना पर फिर से विचार करने की गुजारिश करूंगा और गर्मी की छुट्टियों में इसे जारी रखने की अपील करता हूं। यह 2020 का इंग्लैंड है और इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की जरूरत है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल