1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बेल्जियम दौरे पर भारतीय हॉकी टीम का विजयी आगाज, मेजबान को 2-0 से दी मात

बेल्जियम दौरे पर भारतीय हॉकी टीम का विजयी आगाज, मेजबान को 2-0 से दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Sep 27, 2019 10:25 am IST,  Updated : Sep 27, 2019 10:25 am IST

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेल्जियम दौरे पर अपनी विजयी शुरुआत करते हुए गुरुवार को यहां मेजबान टीम को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के बाद भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

बेल्जियम दौरे पर...- India TV Hindi
बेल्जियम दौरे पर भारतीय हॉकी टीम का विजयी आगाज, मेजबान को 2-0 से दी मात Image Source : GETTY IMAGES

एंटवर्प (बेल्जियम)| भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेल्जियम दौरे पर अपनी विजयी शुरुआत करते हुए गुरुवार को यहां मेजबान टीम को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के बाद भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। विजेता भारतीय टीम के लिए मनदीप और आकाशदीप ने एक-एक गोल किया।

भारत ने पहला और दूसरा गोल क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद 39वें मिनट में मनदीप सिंह के शानदार गोल की मदद से मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली। मैच के अंतिम क्वार्टर में मेजबान बेल्जियम ने आक्रामक खेलना खेलना शुरू कर दिया।

लेकिन भारत ने अपनी शानदार रक्षात्मक रणनीति के तहत मेजबान टीम को बराबरी हासिल करने से दूर ही रखा। 54वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल दागकर उसने 2-0 की शानदार जीत दिला दी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को खेला जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल