1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics 2020: रजत पदक विजेता चानू को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त करेगा इंफाल

Tokyo Olympics 2020: रजत पदक विजेता चानू को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त करेगा इंफाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 26, 2021 10:58 pm IST,  Updated : Jul 26, 2021 10:58 pm IST

49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू के पास अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) का पद होगा।

Manipur to appoint Tokyo Olympic silver-medallist Mirabai...- India TV Hindi
Manipur to appoint Tokyo Olympic silver-medallist Mirabai Chanu as Additional Superintendent of Police Image Source : TWITTER HANDLE/@MIRABAI_CHANU

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को घोषणा की कि टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू को राज्य पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उन्हें एक करोड़ रुपये का इनाम भी देगी। सिंह ने कहा कि 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने वाली इस ओलंपियन के पास अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) का पद होगा।

उन्होंने कहा कि मणिपुर सरकार ने  जल्द ही राज्य में विश्व स्तरीय भारोत्तोलन अकादमी स्थापित करने का फैसला किया है। सिंह ने कहा कि जुडोका एल सुशीला देवी को भी कांस्टेबल के पद से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।

 Tokyo Olympics 2020: शूटिंग, हॉकी के अलावा इन खेलों के भारतीय खिलाड़ियों को चौथे दिन उतरना होगा मैदान पर

उन्होंने घोषणा की कि टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के सभी प्रतिभागियों को 25 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। चानू, सुशीला और दिग्गज मुक्केबाज मैरीकॉम सहित मणिपुर के कम से कम पांच खिलाड़ी मौजूदा टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल