1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व कप की तैयारी के लिये उम्दा जरिया होगी एशियाई चैम्पियंस ट्राफी

विश्व कप की तैयारी के लिये उम्दा जरिया होगी एशियाई चैम्पियंस ट्राफी

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 15, 2018 11:48 pm IST,  Updated : Oct 15, 2018 11:48 pm IST

भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि एशियाई चैम्पियंस ट्राफी से न सिर्फ एशियाई खेलों में की गई गलतियों को दुरूस्त करने का मौका मिलेगा बल्कि आगामी विश्व कप की तैयारी का भी सुनहरा मौका मिलेगा।

विश्व कप की तैयारी के लिये उम्दा जरिया होगी एशियाई चैम्पियंस ट्राफी - India TV Hindi
विश्व कप की तैयारी के लिये उम्दा जरिया होगी एशियाई चैम्पियंस ट्राफी 

नई दिल्ली। भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि एशियाई चैम्पियंस ट्राफी से न सिर्फ एशियाई खेलों में की गई गलतियों को दुरूस्त करने का मौका मिलेगा बल्कि आगामी विश्व कप की तैयारी का भी सुनहरा मौका मिलेगा। भारत को एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में मलेशिया ने हराया लेकिन भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर कांस्य पदक जीता। 

मनप्रीत ने ओमान में होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्राफी के लिये रवाना होने से पहले कहा, ‘‘हम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक नहीं जीत सके लेकिन अब नये सिरे से तरोताजा होकर भुवनेश्वर में होने वाले विश्व कप की तैयारी करनी है।’’ दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत गुरूवार को ओमान से पहला मैच खेलेगी। 

भारत को चुनौती मलेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जापान से मिलेगी । भारत ने 2016 में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल