1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विबंलडन: क्वितोवा और शारापोवा पहले दौर में बाहर

विबंलडन: क्वितोवा और शारापोवा पहले दौर में बाहर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 04, 2018 03:52 pm IST,  Updated : Jul 04, 2018 03:52 pm IST

वर्ल्ड नंबर-132 रूस की विटालिया डियाटचेंको ने हमवतन शारापोवा को 6-7, 7-6, 6-4 से हराकर विंबलडन से बाहर किया। 

मारिया शारापोवा- India TV Hindi
मारिया शारापोवा

लंदन: दो बार की चैंपियन चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा और पूर्व चैंपियन रूस की मारिया शारापोवा पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार होकर साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विबंलडन ओपन के महिला एकल से बाहर हो गईं। वर्ल्ड नंबर-50 बेलारूस की एलियासांद्राक सासनोविक ने आठवीं सीड क्वितोवा को 6-4, 4-6, 6-0 से मात दी। 

एक अन्य मुकाबले में क्वालिफायर और वर्ल्ड नंबर-132 रूस की विटालिया डियाटचेंको ने हमवतन शारापोवा को 6-7, 7-6, 6-4 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर किया। 

छठी सीड फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया को भी पहले ही दौर में शिकस्त झेलनी पड़ी। उन्हें स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिस के हाथों 6-7, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल