1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैरी कॉम को मिला एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का पुरस्कार

मैरी कॉम को मिला एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का पुरस्कार

 Reported By: IANS
 Published : Aug 29, 2019 07:24 pm IST,  Updated : Aug 29, 2019 07:24 pm IST

छह बार की विश्व चैम्पियन भारतीय महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम को एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का पुरस्कार मिला है। 

छह बार की विश्व चैम्पियन भारतीय महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम को एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का- India TV Hindi
छह बार की विश्व चैम्पियन भारतीय महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम को एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का पुरस्कार मिला है।  Image Source : GETTY IMAGES

कुआलालंपुर। छह बार की विश्व चैम्पियन भारतीय महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम को एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का पुरस्कार मिला है। इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रेस एसोसिएशन के मुताबिक एशियन स्पोर्ट्सराइटर्स यूनियन (एआईपीएस एशिया) द्वारा आयोजित एशिया के इस पहले पुरस्कार समारोह में मैरी कॉम को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। 36 साल की मैरी कॉम एकमात्र महिला मुक्केबाज हैं, जिन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में सात पदक जीते हैं। 

वहीं, दक्षिण कोरिया के स्टार फुटबालर हेयुंग मिन को सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट के रूप में चुना गया। 26 वर्षीय मिन कोरियाई फुटबाल टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं। वह टॉटेनहम हॉट्स्पर क्लब के लिए भी खेलते हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने पिछले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। 

इसके अलावा कतर पुरुष फुटबॉल टीम और जापान महिला फुटबॉल टीम को एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों का पुरस्कार प्रदान किया गया। कतर की टीम ने 10 बार एशियन कप में हिस्सा लिया है और पिछले संस्करण में खिताब जीतने में सफल रही थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल