1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अगर Rio जाती तो पदक लेकर ही लौटती: मैरीकोम

अगर Rio जाती तो पदक लेकर ही लौटती: मैरीकोम

 Written By: IANS
 Published : Sep 07, 2016 07:57 am IST,  Updated : Sep 07, 2016 07:57 am IST

भारत की अब तक की सबसे सफल महिला मुक्केबाज एम. सी. मैरीकॉम ने मंगलवार को कहा कि अगर वह रियो ओलम्पिक में प्रवेश पा जातीं तो रियो से पदक लेकर ही लौटतीं।

Mary Kom- India TV Hindi
Mary Kom

शिलांग: भारत की अब तक की सबसे सफल महिला मुक्केबाज एम. सी. मैरीकॉम ने मंगलवार को कहा कि अगर वह रियो ओलम्पिक में प्रवेश पा जातीं तो रियो से पदक लेकर ही लौटतीं। नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (NEHU) की ओर से आयोजित एक समारोह के दौरान मैरीकोम ने यह बयान दिया।

मैरीकोम ने कहा, "अगर मैं रियो जा पाती तो निश्चित तौर पर पदक लेकर ही लौटती। अब मेरा पेशा बदल चुका है। मैंने राजनीति में आने के बार में कभी सोचा भी नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि ईश्वर चाहता था कि मैं समाज के लिए कुछ करूं। मैं सिर्फ मणिपुर के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए कुछ अच्छा करूंगी।"

उल्लेखनीय है कि मैरीकोम राज्यसभा सांसद हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय एनईएचयू इसी वर्ष 29 मार्च को मैरीकोम को डी. लिट की मानद उपाधि प्रदान कर चुका है।

मैरीकोम ने कहा, "मुझे रियो न जा पाने का बेहद अफसोस है। मेरे लिए यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि मैं क्वालिफाई नहीं कर पाई।"

मैरीकॉम कजाकिस्तान के अस्ताना में हुए विश्व चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में हार गई थीं और रियो ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थीं। 5 बार विश्व चैम्पियन रह चुकीं मैरीकोम ने हालांकि इसके बाद वाइल्ड कार्ड के जरिए रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने की पेशकश भी ठुकरा दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल