1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के कारण चीन में स्थगित हुआ मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट

कोरोना वायरस के कारण चीन में स्थगित हुआ मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट

 Reported By: IANS
 Published : Feb 02, 2020 08:18 am IST,  Updated : Feb 02, 2020 08:18 am IST

 25 फरवरी से शुरू होने वाले चाइना मास्टर्स टूर्नामेंट को फिर से आयोजित किया जाएगा और बाद में इसके तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

Badminton- India TV Hindi
Badminton Image Source : GETTY IMAGE

कुआलालम्पुर| इस महीने के आखिर में होने वाला चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट को कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दिया गया है। विश्व बैडमिंटन महासंघ (डब्ल्यूबीएफ) ने शनिवार को एक बयान में बताया कि 25 फरवरी से शुरू होने वाले चाइना मास्टर्स टूर्नामेंट को फिर से आयोजित किया जाएगा और बाद में इसके तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी संभावना है कि मई के दौरान इस टूर्नामेंट का आयोजन हो सकता है। डब्ल्यूबीएफ ने कहा, "यह देखा गया है कि कई खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से पहले ही अपना नाम वापस ले चुके हैं।"

डब्ल्यूबीएफ ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर वह सभी आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए हुआ है। लेकिन फिल्हाल उन्होंने किसी अन्य टूर्नामेंट की मेजबानी और तारीखों में बदलाव करने के बारे में कोई फैसला नहीं किया है।

डब्ल्यूबीएफ ने साथ ही कहा कि वह अप्रैल के आखिर में चीन के वुहान में होने वाले बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप पर भी नजर बनाए हुआ है। लेकिन इस टूर्नामेंट को लेकर अभी किसी भी तरह के निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल