1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (स्क्वॉश) : संधू को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे घोषाल

एशियाई खेल (स्क्वॉश) : संधू को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे घोषाल

 Reported By: IANS
 Published : Aug 24, 2018 07:13 pm IST,  Updated : Aug 24, 2018 07:13 pm IST

भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी सौरभ घोषाल ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की एकल वर्ग स्पार्धा के क्वार्टर फाइनल में हमवतन हरिंदर संधू को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।   

सौरभ घोषल- India TV Hindi
सौरभ घोषल Image Source : TWITTER

जकार्ता। भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी सौरभ घोषाल ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की एकल वर्ग स्पार्धा के क्वार्टर फाइनल में हमवतन हरिंदर संधू को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 

घोषाल ने शुक्रवार को हुए इस मुकाबले में एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 3-1 से मैच को अपने नाम किया। इसी जीत के साथ ही उन्होंने भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। 

इससे पहले, गुरुवार को सौरभ ने अंतिम-16 के मैच में पाकिस्तान के तैयाब असलम को 3-1 से मात दी थी जबकि संधू ने फिलीपिंस के रोबर्ट एंड्रयू गार्सिया को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल