1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हास एफ-1 टीम के लिए 2021 में रेस करेंगे मिक शूमाकर

हास एफ-1 टीम के लिए 2021 में रेस करेंगे मिक शूमाकर

 Edited By: IANS
 Published : Dec 02, 2020 06:49 pm IST,  Updated : Dec 02, 2020 06:49 pm IST

मिक शूमाकर ने मोंजा पर आयोजित अपनी पहली एफ-2 रेस जीती थी। मिक ने इटेलियन ग्रां पी में एफ2 रेस जीतने के बाद चैंपियनशिप में तीन अंकों की बढ़त बना ली थी।

Mick Schumacher, F-1, sports, race - India TV Hindi
Formula 1 Image Source : PTI

सात बार के विश्व चैम्पियन माइकल शूमाकर के बेटे मिक शूमाकर ने एफ-1 रेस के लिए हास के साथ करार किया है और अब वह अगले साल हास के लिए सर्किट पर उतरेंगे। 21 वर्षीय मिक फरारी ड्राइवर अकैडमी के सदस्य हैं। बहरीन इंटरनेशनल सर्किट के अंतिम राउंड में एफ-2 रेस में वह आगे थे। प्वाइंट टेबल में फिलहाल उनके पास 14 अंकों की बढ़त है।

मिक शूमाकर ने मोंजा पर आयोजित अपनी पहली एफ-2 रेस जीती थी। मिक ने इटेलियन ग्रां पी में एफ2 रेस जीतने के बाद चैंपियनशिप में तीन अंकों की बढ़त बना ली थी।

शूमाकर ने एक बयान में कहा, " अगले साल होने वाले फॉमूर्ला 1 ग्रिड को लेकर मैं अविश्वसनीय रूप से बहुत खुश हूं।"

उन्होंने कहा, " मुझ पर भरोसा रखने के लिए मैं हास एफ 1 टीम, स्केडरिया फरारी और फरारी ड्राइवर अकैडमी को धन्यवाद देना चाहूंगा। मैं अपने माता-पिता के आशीर्वाद को आगे बढ़ाना चाहता हूं। मैं उन्हें वह सब कुछ देना चाहता हूं, जो मेरे पास हमेशा से है।"

फरारी जूनियर मिक हास एफ 1 टीम में एफ-2 रेसर निकिता माजेपिन के साथ जुड़ेंगे। ये दोनों रेसर ग्रोसजीन और केविन मेगनुसन की जगह लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल