1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मिडफील्डर जसकरन सिंह ने माना, मनप्रीत सिंह और चिंग्लेनसना से मैंने काफी सीखा

मिडफील्डर जसकरन सिंह ने माना, मनप्रीत सिंह और चिंग्लेनसना से मैंने काफी सीखा

 Reported By: IANS
 Published : Nov 08, 2020 05:37 pm IST,  Updated : Nov 08, 2020 05:37 pm IST

मिडफील्डर जसकरन सिंह ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय शिविर के दौरान मनप्रीत सिंह और चिंग्लेनसना सिंह कंगुजम जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखा है।

Jaskaran Singh- India TV Hindi
Jaskaran Singh Image Source : TWITTER- @THEHOCKEYINDIA

बेंगलुरू| भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए अब तक छह मैच खेल चुके मिडफील्डर जसकरन सिंह ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय शिविर के दौरान मनप्रीत सिंह और चिंग्लेनसना सिंह कंगुजम जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखा है। जसकरन टीम के साथ भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय शिविर में अभ्यास कर रहे हैं।

जसकरन ने कहा, "पिछले साल छह मैच खेलना शानदार था। मैंने अभी अपना अंतर्राष्ट्रीय करियर शुरू ही किया है। मनप्रीत सिंह और चिंग्लेनसाना सिंह के साथ अभ्यास करना काफी अच्छा रहा है।"

उन्होंने कहा, "मैंने उनसे केवल हॉकी तकनीक के बारे में ही नहीं, बल्कि मैदान से बाहर के पहलुओं के बारे में भी बहुत कुछ सीखा है। मैं हॉकी के खेल के बारे में ज्ञान प्राप्त करने और एक खिलाड़ी के रूप में बेहतर होने के लिए अपने वरिष्ठों मनप्रीत और चिंग्लेनसाना से लगातार बात करता रहता हूं। दोनों ने भारत के लिए 200 से अधिक मैच खेले हैं और उनके पास अपने अनुभवों को हमारे साथ साझा करने के लिए बहुत कुछ है।"

यह पूछे जाने पर कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कैसे अपना समय बिताया, जसकरन ने कहा कि उन्हें सकारात्मक रहने का एक तरीका मिला और उन्होंने अपनी फिटनेस को बनाए रखने पर बहुत ध्यान दिया।

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : क्रिस गेल ने कहा 'मेरे लिए यह आईपीएल का दुखद अंत है', युवा खिलाड़ियों को दी ये सलाह

भारतीय मिडफील्डर ने कहा, "लॉकडाउन सभी के लिए कठिन था, लेकिन हमने अपनी फिटनेस ड्रिल के माध्यम से सकारात्मक बने रहने का एक तरीका ढूंढ लिया। मैंने अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए अपनी सारी ऊर्जा लगा दी। हॉकी इंडिया के समर्थन ने इस कठिन समय में हमारी काफी मदद की है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल