1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लॉकडाउन बढ़ने से मोहन बागान का आईलीग खिताब जीतना तय

लॉकडाउन बढ़ने से मोहन बागान का आईलीग खिताब जीतना तय

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 14, 2020 06:03 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 06:03 pm IST

आई लीग फुटबाल टूर्नामेंट के बाकी बचे 28 मैचों का राष्ट्रीय लॉकडाउन के तीन मई तक बढ़ाये जाने के कारण रद्द होना तय है।

लॉकडाउन बढ़ने से मोहन...- India TV Hindi
लॉकडाउन बढ़ने से मोहन बागान का आईलीग खिताब जीतना तय Image Source : @ILEAGUEOFFICIAL

कोलकाता। आई लीग फुटबाल टूर्नामेंट के बाकी बचे 28 मैचों का राष्ट्रीय लॉकडाउन के तीन मई तक बढ़ाये जाने के कारण रद्द होना तय है। ऐसे में मोहन बागान को आधिकारिक तौर पर आई लीग चैंपियन घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिता में अभी चार दौर के मैच बचे हुए हैं लेकिन बागान ने पहले ही खिताब पक्का कर दिया था।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि आई लीग के बाकी बचे मैचों को रद्द करने के बारे में फैसला गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये होने वाली बैठक में किया जा सकता है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पूरी संभावना है कि आई लीग के बाकी बचे मैचों को रद्द कर दिया जाएगा। अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस संबंध में गुरुवार को होने वाली बैठक के बाद घोषणा की जा सकती है।’’

बैठक में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम और दूसरे डिवीजन में खिसकने वाली टीम के बारे में भी फैसला किया जा सकता है। उप विजेता की दौड़ में तीन टीमें हैं। ईस्ट बंगाल और मिनर्वा पंजाब दोनों के 16 मैचों में समान 23 अंक हैं जबकि रीयल कश्मीर के 15 मैचों में 22 अंक हैं।

बाकी मैचों के रद्द होने पर एआईएफएफ बैठक में दूसरे और तीसरे स्थान की पुरस्कार राशि इन टीमों में बांटने का फैसला किया जा सकता है। एआईएफएफ इस समय किसी भी टीम को दूसरे डिवीजन में नहीं रखने का फैसला भी कर सकता है। भाषा पंत मोना मोना 1404 1718 कोलकाता नननन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल